फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: 12 केंद्रों पर तीन तिथियों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को जनपद में पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की तैयारी, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन, कानून-व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक पाली में 5,136 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकल अथवा अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम सहित संबंधित विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए आंबेडकर पार्क में व्यवस्था की गई है तथा रैन बसेरे खोल दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने होटल संचालकों को निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने पर रोक लगाते हुए कहा कि अतिरिक्त वसूली की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम राकेश कुमार, एडीएम विजय सिंह, एसपी अरविंद कुमार वर्मा, कोषाधिकारी अंकिता सिंह, डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता, बीएसए मुकेश खरवार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन


प्रतिदिन दो पालियों में होगी परीक्षा
पीईटी-2026 जनपद में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक। बायोमीट्रिक उपस्थिति एवं आइरिस स्कैन के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक पाली में 5,136 तथा दोनों पालियों में प्रतिदिन 10,272 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें