आशीर्वाद देती पूर्व विधायक डा. अम्बेश कुमारी व सत्यपाल यादव आदि।
- फोटो : अमर उजाला
राठ (हमीरपुर)। उरई बस स्टैंड स्थित कांच मंदिर में हुए पाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़ों ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना। कमेटी की ओर से वर-वधुओं को उपहार भेंट किए गए। रविवार को आयोजित पाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि व सपा की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. अम्बेश कुमारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव, जिला सचिव बृजभूषण सोनी ने वर-वधुुओं को आशीर्वाद दिया।
विवाह सम्मेलन में वर माला कुल्हैंडा गांव की ममता ने बिहुंनी गांव के रवींद्र, बागीपुरा की प्रियंका ने लाडपुर के हरप्रसाद, मवई की उमा ने महाराजपुरा के देवरदीन, बिलगांव की रजनी ने कुछेछा के जागेश्वर, बिलगांव की रागनी ने बड़ेरा के देवेंद्र, बिलगांव की रोशनी देवी ने दांदौ के चंद्रपाल, बिहगांव की अभिलाषा ने पड़रा के दीनदयाल, चंडौत की विनीता ने गढ़ा के हेमेंत, कैथी की विनीता ने छिरावली के सुदामा, गौरहारी की अनीता ने चंडौत के राजकुमार, मुरानी की हरकुंवर ने भरवारा के भागीरथ, चंदवारी की कुमारी देवी ने मुरानी के रामकिशन, भरवारा की मन्नू देवी ने चंदवारीडांडा के देशराज, कैमाहो टपरियां की मीना ने ककरबई के लालाराम, स्वांसा माफ की मीरा ने ककरबई के अरविंद, ममना की मिथलेश ने मोहाना के भरत कुमार, सोहजना की गीता ने चिल्ली के देवेंद्र, चंडौत की रेखा ने जराखर के मिथुन, गोहांड की रचना ने सरसैड़ामाफ के अवधेश कुमार, मिहुंना की विशेखा ने कथरी के सुनील कुमार, मिहुंना की प्रीति ने कुरूई के जीतू, कस्बाखेड़ा की ज्योति ने छिबौली के सुशील सहित 27 जोड़ों ने एक-दूजे को वरमाला डाल अपना जीवन साथी चुना। गायत्री परिवार के भगवानदीन पाल, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा और अर्जुन सिंह राजपूत ने विवाह संस्कार संपन्न कराए। इस मौके पर समिति के लोग मौजूद रहे।