राठ में वरमाला के बाद नवदंपित्त को आशीर्वाद देते कमेटी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के ईश्का गार्डन में अहिरवार समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 20 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। हजारों लोग इसके गवाह बने। मुख्य अतिथि रामसहाय अहिरवार ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद पहली वरमाला रामवती मवई ने गुटक्वारा सरीला के लालाराम के गले में डालकर विवाह महायज्ञ की शुरुआत की। इस मौके पर चंदी मवई संग मनोज जिटकरी, ममता मझगवां संग गोविंद तालपुरा टीकमगढ़ , आरती बसेला संग दिनेश भदरवारा मऊरानीपुर, सुमन रिवई संग रवि बडागांव नौगांव, रामकुमारी ठठेवरा संग भरत हाथीखाना चरखारी, पूजा ठठेवरा संग दिनेश गिरवर, पूजा वधौरा संग हरिओम पवा, मीना वधौरा संग कालीचरन चमर्रा, आरती बजनापुरा संग मेजर करयारी, लालीदेवी गल्हिया संग गजराज पनारा, मिथलेश कुमारी गौरहारी संग नीरज खेड़ाशिलाजीत, पुष्पा गौहानी राठ संग रामजीवन मचहरी, ऊषा देवी बरौली खरका संग धीरेंद्र रावतपुरा, बबीता मझौल संग प्रमोद रायकोट महोबा, ममता मजौल संग राजकुमार हटवारा सरीला, पचारा संग शैलेंद्र मझगवां, प्रभा ममना संग जगदेव कुछेछा, रोशनी पहाड़ी भिटारी संग प्रेमचंद्र सतारी, सुशीला कुलपहाड़ संग जयपाल इकठौर की शादी हुई। इस समारोह में कमेटी की ओर से कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। सपा की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. अम्बेश कुमारी, रविदास कमेटी के अध्यक्ष श्रीपत वर्मा, संरक्षक महेश प्रताप, नाथूराम, छविललाल, हरगोविंद, मंगल सिंह, वरदानी लाल, खेमचंद्र, दीनदयाल, रामगोपाल, सुदामा, किशन आदि लोगों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।