फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आरोग्य मेला में पहुंचे बुखार, पेट दर्द और खुजली के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के नायकपुरवा, करहिया, भभई, सिसोलर और अरतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे अधिक मरीज बुखार, पेट दर्द, खुजली और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोग्य मेला में चिकित्सकों ने मरीजों को जरूरी उपचार दिया और गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा के लिए रेफर किया। नायकपुरवा पीएचसी में डॉ. शानिब शाहिद ने 43 मरीजों का उपचार किया। इनमें 13 मरीज बुखार, 15 पेट दर्द तथा 15 खुजली और मधुमेह की शिकायत से पीड़ित थे। पीएचसी में जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को आगे की जांच के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया।
सिसोलर पीएचसी में 47 मरीज, करहिया पीएचसी में डॉ. असलम ने 52 मरीजों का उपचार किया। भभई पीएचसी में डॉ. आशुतोष ने 36 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। अरतरा पीएचसी में डॉ. आसिफ ने 56 मरीजों का उपचार किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बुखार, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

गहरौली में 26 मरीजों का उपचार

गहरौली। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला तो लगाया गया लेकिन कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचा। यहां पर उपचार कराने के लिए 26 मरीज पहुंचे। मेला पूरा तरह से ओपीडी जैसा ही नजर आया। डॉ. मनोज कुशवाहा ने कहा कि जो मरीज आए उनको जरूरी दवा और सलाह दी गई। इस दौरान फार्मासिस्ट सुनीत कुमार व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें