फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एसआईआर कार्य में रुचि न लेने पर पंचायत सचिव निलंबित

Sat, 07 Feb 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत रगौलिया बुजुर्ग में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) को एसआईआर कार्य में रुचि न लेने और वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल न होने पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें ब्लॉक चरखारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि सीडीओ बलराम कुमार ने तीन फरवरी को गोशाला संचालन व गोशाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को भेजी गई थी लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु कुमार माथुर ने इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा नहीं लिया और न ही अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना दी। इससे उनको आवंटित ग्राम पंचायतों की समीक्षा नहीं हो सकी। जब उनकी कार्यशैली के बारे में छानबीन की गई तो पता चला कि पहले भी कई बैठकों में सचिव ने हिस्सा नहीं लिया था। कई बार पहले भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही एसआईआर कार्य में रूचि न लेने, आवंटित ग्राम पंचायत में स्थापित बूथों से अनुपस्थित रहने, बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृत कराए बिना ही मुख्यालय से अनुपस्थित रहने आदि के आरोप भी उन पर हैं। इन सभी आरोपों के चलते ग्राम विकास अधिकारी विष्णु कुमार माथुर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें