फोटो09एचएएमपी 24- प्रदर्शन को संबोधित करते पंचायत सचिव। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मौदहा( हमीरपुर)। एक दिसंबर से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के विरोध में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन में नौवे दिन पंचायत सचिव जमकर गरजे। इस दौरान कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है।
मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे सचिवों ने कहा कि बुधवार से अपने कार्य क्षेत्र में साइकिल द्वारा भ्रमण करेंगे। सरकार द्वारा 400 रुपये साइकिल के लिए दिए जाते हैं। 15 तारीख को अपने डोंगल कार्यालय में जमा कर आंदोलन को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। आंदोलनकारी पंचायत सचिवों का कहना है कि तीन नवंबर को जारी शासनादेश में पंचायत सचिवों की उपस्थिति ऑनलाइन की जानी है। इनका मानना है कि यह आदेश वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक है। इससे शासकीय कार्य बाधित होंगे, क्योंकि उनका कार्यक्षेत्र व्यापक होता है। एक सचिव के पास में अक्सर 3 से 6 ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार होता है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना संभव नहीं है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन में नितेश चंदेल, अरविंद कुमार, बीरेंद्र कुमार, राजू सिंह, गिरीश चन्द्र,हरी बाबू,भगवान प्रसाद, प्रियंका देवी व स्वाति शर्मा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।