फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
पिपरौदा मार्ग के पास खेतों में घटनास्थल पर शव को देखते ग्रामीण। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। नईबस्ती फत्तेपुर निवासी युवक ने गृहकलह के चलते रविवार सुबह पिपरौदा मार्ग पर एक खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मीरा तालाब के निकट फत्तेपुर नई बस्ती निवासी कल्लू साहू अपने परिवार के साथ रहता है। उसके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

कल्लू के बड़े बेटे सुखराम ने बताया कामता (40) उसका छोटा भाई है। उसकी पत्नी की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है। वह पल्लेदारी कर लेता था। बताया सुबह 80 वर्षीय पिता कल्लू से कामता की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

सुखराम ने बताया वह अपने काम से गेस्ट हाउस चला गया। करीब 10 बजे सूचना मिली कामता ने पिपरौदा मार्ग स्थित एक खेत में पेड़ पर फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें