फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों के हाथों मारा गया आबादी में घुसा बारहसिंगा, रस्सी से खींचने के प्रयास में गले में फंदा कसने से तोड़ा दम

विज्ञापन
हमीरपुर में दीवानपुरा में पशुबाड़े में घुसे बारहसिंगा को निकालने का प्रयास करते लोग - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जंगल से भटककर बस्ती में घुसे एक बारहसिंगा को सुरक्षित पकड़ने में वन विभाग की टीम असफल रही। बचाव आपरेशन के दौरान वन कर्मियों के ही हाथों बारहसिंगा मारा गया। बारहसिंगा के गले व सींगों में रस्सी फंसाकर बाहर निकालते समय उसके गले में फंदा कसने से मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीवानपुरा मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मझगवां के जंगल से भटककर आया बारहसिंगा पवन यादव के मकान में घुस गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई तो बारहसिंगा तेजी से बाहर निकला और पंकज यादव के बाड़े में जा घुसा। सूचना पर वन रेंजर आरबी कैंथल अपनी टीम के साथ पहुंचे। लोगों के सहयोग से उसे रस्सों से बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बावजूद वन विभाग की टीम उसे जीवित बचाने में नाकाम रही। लोगों का कहना है रस्सों की खींचतान के बीच बारहसिंगा के गले में रस्सी का फंदा कस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं वन विभाग की टीम ने लोगों की भीड़ को भी मौके से अलग करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

वन रेंजर आरबी कैंथल ने कहा उन्होंने बारहसिंगा को सुरक्षित पकड़ने का पूरा प्रयास किया, मगर नाकाम रहे। उन्होंने कहा उनके पास इस तरह की स्थिति के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
हमारे यहां जानवर पकड़ने के लिए ज्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। जो कर्मचारी हैं उनसे विभागीय काम के साथ ऐसे काम भी करवाए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर बाहर से प्रशिक्षित कर्मचारी बुलाए जाते हैं। बारहसिंगा पहले से घायल भी था। उसकी मौत किस हालात में हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। - प्रभागीय वनाधिकारी, नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें