सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया में खड़े ओवर लोड ट्रक।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। रविवार रात पुलिस ने केन नदी की खदानों से ओवरलोड मौरंग लेकर आने वाले सात ट्रकों को पकड़कर खनिज विभाग को सूचना दी। खनिज विभाग के लिपिक ने सभी के खिलाफ ओवरलोड का मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया अलग-अलग मार्गों पर टीम ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने सात ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। सभी ट्रक केन नदी में संचालित खदानों से ओवरलोड बालू लादकर आ रहे थे। पकड़े गए ट्रकों की सूचना खनिज विभाग को दो गई।
इस पर विभाग के लिपिक अमित वाजपेई ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी ट्रकों को फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप है।