फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते सीज होने से 18 सड़कों का निर्माण प्रभावित, अदालती आदेशों से लेनिवि के खाते पूर्व में भी दो बार हो चुके सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 14 दिनों से लोनिवि (प्रांतीय खंड) के खाते सीज करने से विभागीय विकास कार्य ठप पड़े हैं। मौजूदा समय में विभाग शहर में बाईपास व मुंडेरा मार्ग सहित 18 सड़कों का काम प्रभावित हो रहा है। अदालती आदेशों से विभाग के पूर्व में भी दो बार खाते सीज हो चुके हैं। फिलहाल सीज इन खातों को लेकर अधिशासी अभियंता शासन स्तर पर चार बार पत्र भेज चुके हैं। लेकिन अभी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

लोनिवि (प्रांतीय खंड) के खाते पूर्व में भी सीज हो चुके है। जैसे शहर निवासी रंजीत सिंह सेंगर के मुआवजे के तौर पर 13 लाख रुपये व मेरापुर निवासी शिवराम के 18 लाख रुपये देने का मामला प्रमुख है। वर्ष 1972 में बेतवा पुल निर्माण के मामले में भी लोनिवि (प्रांतीय खंड) के खाते सीज हुए हैं।
इस बार भी मुआवजे का मामला था। इस मामले में अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले 27 जनवरी को खाते सीज हुए हैं। शासन से जमानत राशि मांगने के लिए पत्र भेजे हैं। फिलहाल अभी तक धनराशि नहीं आने से मौजूदा समय में बनाए जा रहे शहर के बाईपास व देवगांव-मुंडेरा मार्ग सहित 18 सड़कों का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें