फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के अतरौलिया निवासी किशोर ने बंद घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर अपने पिता के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी केसरिया प्रजापति, पत्नी व तीन पुत्रों के साथ कस्बे के अतरौलिया में मकान बनाकर रहता है। शनिवार दोपहर उसके छोटे पुत्र भूपेंद्र (17) ने अटारी में रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। कोचिंग से लौटे बड़े भाई भानु प्रताप ने उसे फांसी पर झूलते देख शोर मचाया। जब तक अन्य परिजन मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। घटना के वक्त मजदूरी करने कस्बे में गया था। बड़ा पुत्र भानुप्रताप कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ने गया था। जबकि उसकी पत्नी किशुनिया व मंझला पुत्र कालीचरन रिश्तेदारी में पुरैनी गांव गए थे। एसआई गौरव चौबे ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किशोर के आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अचानक हालत बिगड़ने से वृद्धा की मौत
नगर के बड़ी जुलहटी निवासी राजकुमार पुत्र स्वामी प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी मां गिरजा रानी (85) की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. आलोक ने बताया कि वृद्धा को मृत अवस्था में लाया गया था। कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें