फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव निवासी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की देर शाम बांदा-कानपुर रेलवे लाइन के तिंदुही के निकट की है। शुक्रवार की देर शाम कानपुर बांदा रेल लाइन के तिंदुही गांव के गेट नंबर 22 के निकट एक युवक का शव मिलने की सूचना रेल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इसकी शिनाख्त करवाई। तिंदुही गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र भवानीदीन के रूप में उसकी पहचान हुई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके भाई लालाराम ने बताया कि वह छह भाई थे। खेती किसानी कर गुजारा करते हैं। यह भाइयों में तीसरे नंबर का था अभी अविवाहित था। शुक्रवार की शाम घर से वह खाना खाकर निकला था और घर में कोई विवाद भी नहीं था। किन कारणों से यह घटना घटी फिलहाल उनको इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें