फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरा गांव के नाले में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में नाले में संत वेशधारी अधेड़ का शव उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में एक मोपेड भी पड़ी मिली है। आशंका है कि मोपेड सवार संत को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी होगी, जिससे उसकी नाले में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोपेड के नंबर के आधार पर घाटमपुर क्षेत्र के कुलसेड़ा निवासी इंद्रपाल का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

शनिवार को मुंडेरा सिसोलर मार्ग पर मुंडेरा गांव के आगे पानी भरे नाले में एक संत वेशधारी अधेड़ का शव उतराते ग्रामीणों ने देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब चार बजे सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाले से शव को बाहर निकलवाया।
मृतक के सिर पर हेलमेट भी लगा मिला है। नाले में संत की मोपेड भी पड़ी मिली। मोपेड के नंबर के आधार पर इसका नाम इंद्रपाल निवासी कुलसेड़ा घाटमपुर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है और संत वेश में है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी वाहन की टक्कर से मोपेड चालक नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव का शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें