भरुआसुमेरपुर/बिवांर। दिवाली की रात क्षेत्र के दरियापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। दरियापुर गांव में शार्ट सर्किट की चिंगारी से गांव निवासी ओमबाबू वर्मा के मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान पंकज सिंह तोमर ने फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड एवं थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।
ग्राम प्रधान व थानाध्यक्ष ने बताया कि आग से करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हुआ है। उधर, बिवांर में थानाक्षेत्र के छेड़ी बसायक गांव में दिवाली की रात अचानक एक दुकान में दीपक से आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। छेड़ी बसायक गांव निवासी राकेश यादव के घर में ही पान-गुटका की दुकान है। दिवाली की रात दुकान में रखे दीपक से अचानक आग लग गई। जिससे दुकानें रखा सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ब्यूरो