कलक्ट्रेट में धरना देते भारत मुक्ति मोर्चा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ईवीएम के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि तीन दिन चलने वाले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता 27 मार्च के ईवीएम की शवयात्रा भी निकालेंगे।भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश चमन ने बताया कि पूर्व में हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव को ईवीएम से न
कराए जाने का उन्होंने पहले ही विरोध किया था। कहा कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम को हैक कर दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि बहुजन समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन व पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी धरना प्रदर्र्शन में शामिल होने को कहा गया है। उन्होंने अब बैलेट पेपर से ही
चुनाव कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सर्वेश कुमार, प्रतापनारायण, बालगोविंद, चंद्रप्रकाश, हरीशंकर, सहदेव, अवधेश प्रजापति, वीरसिंह, चौधरी कलीम, रामबाबू, शिवकरण, हरीराम, राजाराम, रघुवीर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।