फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल बनने से सीएचसी में ओपीडी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। सीएचसी में कोविड-19 का अस्पताल बनाने के बाद ओपीडी बंद कर दी गई है। केवल इमरजेंसी सेवा ही चालू है। इमरजेंसी से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। ओपीडी न होने से मरीज निजी डॉक्टरों व झोलाछाप के पास जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

भैंसापाली के अरविंद कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, जखेला गांव के जय वीर सिंह व जल्ला गांव के दुलीचंद आदि ने बताया कि इलाज के लिए सीएचसी गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 अस्पताल बनाने की जानकारी देकर लौटा दिया।
मरीजों कहना है कि इमरजेंसी मरीजों को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए चालक दोगुना किराया लेते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.पीके सिंह का कहना है कि कोविड-19 अस्पताल यहां बन जाने से अन्य मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें