फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जला दिए पुराने अभिलेख

Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 29- कलक्ट्रेट में जलते अभिलेख। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते वर्ष लोक सेवा आयोग की पीपीएस परीक्षा के दस्तावेज अनुपयोगी बताते हुए आग में जलाकर नष्ट किए गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी ऑफिस के पहले आग की लपटें उठती देख लोग चौंक गए। धुआँ के गुबार से प्रथम दृष्टया आगजनी नजर आई। इसके बाद लोगों को समझ आया कि यहां पर पुराने दस्तावेजों को नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा जिले में आयोजित हुई थी। बताया जा रहा है कि उसके पेपर की ओआर सीट बच गई थी। परीक्षा का परिणाम भी आ गया, इस वजह से उन्हें नष्ट कराया गया। एडीएम राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ओआर सीट जलवाई गईं। हालांकि कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में नियमों का पालन नहीं किया गया। आग की लपटों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। पास में ही दमकल का ऑफिस है लेकिन वहां से गाड़ी का पहले से इंतजाम करना जरूरी नहीं समझा गया। वह तो अच्छा यह रहा कि आग की लपटें ऊंची नहीं उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें