सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ढोह पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ईकेवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से जंदडू पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण:
भाजपा मंडल ढटवाल की ओर से सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिझड़ी में भाजपा पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा।
बैठक:
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई भोरंज की बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे होगी। बैठक में स्मार्ट बिजली मीटर के बारे में चर्चा की जाएगी।
धार्मिक आयोजन:
समीरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शर्मा जौह वाले पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।