फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ हुआ अफसरों का संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट परिसर के सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने, घरों तक पेयजल आपूर्ति न पहुंचने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने, परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरने, जर्जर विद्यालय भवनों, जलभराव एवं कीचड़ सहित विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, नलकूपों के संचालन तथा छुट्टा गोवंश के संरक्षण से संबंधित समस्याएं भी उठाई गईं। डीएम ने ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी बारात घरों से निर्धारित किराया प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने छुट्टा गोवंश को तत्काल गोशालाओं में संरक्षित करने तथा नलकूपों का संचालन निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार, विजय सिंह, बीएसए मुकेश खरवार, डीपीआरओ सुबोध जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें