फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कीचड़ में फसी साहब की गाड़ी, ग्रामीण बोले देखो परेशानी

विज्ञापन
फोटो20एचएएमपी 28- कीचड़ में फंसी तहसीलदार की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क की बदहाली देखने पहुंचे अफसरों को बुधवार को ही ग्रामीणों की परेशानी का नमूना देखने को मिल गया। वहां पर तहसीलदार की गाड़ी कीचड़ में फंस गई थी। ग्रामीणों का कहना है काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला जा सका। इसके बाद अफसरों से सड़क के जख्म भरने का आश्वासन भर मिला है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इंतजार किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा और न ही गड्ढा भरने को कोई सामग्री भेजी गई।
विज्ञापन

जलाला ग्राम पंचायत के मजरा जमरेही तीर व बचरौली ग्राम पंचायत के बच्चों व उनके अभिभावकों ने बुधवार को स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन के दौरान कहा था कि उन्हें भी पढ़ना है आगे बढ़ना है लेकिन सड़क और बरसात का मौसम बीच में अडंगा डाले हुए है। यहां के बच्चों की पढ़ाई और जीवन स्तर सड़क के चलते चौपट हो रहा है। जमरेही तीर से तीन किमी भौली मार्ग, बचरौली से गुंसाई बाबा होते हुए भौली मार्ग करीब चार किमी बहुत ही खराब है। यहां पर आए दिन बच्चे-बूढ़े फिसलकर गिरते है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब साहब की गाड़ी ही सड़क के कीचड़ में फंस गई तो उनकी रोज की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उम्मीद थी कि इस घटना के बाद सड़क के जख्म भरने की कवायद तेज होगी लेकिन बृहस्पतिवार को ग्रामीण विभागीय अफसरों का रास्ता देखते रह गए। दिन ढल गया मगर सड़क देखने कोई नहीं पहुंचा। भाजपा नेता गणेश तिवारी का कहना है कि बारिश में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि तहसीलदार वीरपाल का कहना है कि गाड़ी फंसी नहीं थी, जो जलभराव था उसी से होकर निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें