फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सदस्यों ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर-कुरारा। भौली ग्राम पंचायत में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों में सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें अनीता, ललिता, संदीप, मनीराम, सुनीता विजयी रहीं। निर्वाचित सदस्यों ने प्रधान व सचिव पर जबरन समितियों के गठन में हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगा जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भौली के पांच वार्डों में हुए मतदान के मतगणना हुई। वार्ड नंबर चार से अनीता को 28 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर से ललिता 26 मतों से चुनाव जीतीं। वार्ड 12 से संदीप ने 40 मतों से जीत हासिल की। वार्ड 14 से मनीराम ने 45 मतों से प्रतिद्धंदी को हराया। वार्ड नंबर 13 से सुनीता ने 13 मतों से जीत हासिल की।
नवनिर्वाचित सदस्य ललिता, अनीता, संदीप तिवारी व विनय ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में समितियों के गठन के लिए न कोई एजेंडा घुमाया गया और न ही किसी सदस्य को सूचना दी गई। आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव ने मिलकर अन्य अधिकारियों के समक्ष उनसे समितियों के गठन में जबरन हस्ताक्षर बनवाए हैं।
विज्ञापन

सहायक विकास खंड अधिकारी पंचायत धर्मेंद्र पाल ने कहा निर्विरोध चुने गए सदस्यों के शपथ पत्र में किसी भी सदस्य के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए, केवल उनको भ्रमित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें