फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा फल के साथ जारी होंगे स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र में परीक्षाफल के साथ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किए जाएंगे। छात्रों के स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए विद्यालयों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी। विद्यालय की ओर से जारी किए जाने वाले स्वास्थ्य कार्ड पर छात्र के स्वास्थ्य संबंधी ब्योरा दर्ज होगा। इस कार्ड से छात्र में किसी बीमारी की पुष्टि होने पर उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2022-23 से रिपोर्ट कार्ड के साथ स्वास्थ्य कार्ड शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड का प्रारूप जारी किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाकर छात्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। छात्रों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड में उसकी आयु, लंबाई, ब्लड ग्रुप, वजन, आंख, दांत, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, कोविड-19 टीकाकरण का पूरा ब्योरा दर्ज होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि नए सत्र में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा। अगर किसी छात्र को कोई बीमारी है तो इससे पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें