हमीरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, संचयन करने पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री ने भागीरथ सम्मान से सम्मानित किया है।
रविवार को बांदा के ओरन कस्बे में द्विवेदी उद्यान में जल शक्ति मंत्री-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने जल योद्धा के रूप में कुरारा निवासी देवेंद्र गांधी को भागीरथ सम्मान से नवाजा। देवेंद्र गांधी ने सुमेरपुर विकास खंड के सौखर गांव में जल संरक्षण में काम किया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व राजेंद्र द्विवेदी व नीति आयोग के सदस्य उमाशंकर पांडेय ने कराया।