फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी ने 13 भवन स्वामियों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बस स्टैंड के पास 13 भवन स्वामियों को नोटिस थमाकर हाईवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इनमें नगर पंचायत भी शामिल है। जिसने हाईवे की जमीन पर कब्जा जमाकर शौचालय बना रखा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 19 सितंबर को राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम के साथ में लेकर बस स्टैंड में नापजोख कराकर रिपोर्ट तैयार कराई थी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट का आधार बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बस स्टैंड के रज्जन मिश्रा, प्रकाशबाबू शिवहरे, नगर पंचायत, डीपी सिंह, गोरेलाल, कुलदीप, श्रीकृष्ण, हरिकृष्ण, कृष्णा देवी, शिवकांती, ट्राली, बउआ अवस्थी, जगजीवन गुप्ता व मंटू विश्वकर्मा को नोटिस थमाकर 15 दिवस में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। सर्वाधिक भूमि कुलदीप ने कब्जा कर रखी है।
नोटिस मिलने के बाद बस स्टैंड के बाशिंदों में हड़कंप मचा है। वहीं नगर उद्योग व्यापार मंडल ने इस प्रकरण को व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उठाया है। अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ लोगों के इशारे पर व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें