फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से बनकर तैयार पर नहीं हो रहा चालू

Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
hamirpur
विज्ञापन
छानी गांव में बनकर तैयार पावर सबस्टेशन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुमेरपुर विकासखंड के छानी गांव में पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार पावर सबस्टेशन विभागीय लापरवाही का शिकार है। इससे ग्रामीणों को बिजली अभी पुराने ढर्रे पर मिल रही है। इसके पीछे विभाग बजट की कमी का हवाला दे रहा है>
विज्ञापन



क्षेत्र में लो वोल्टेज की दिक्कत को खत्म कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने की मंशा से 2014 में छानी गांव में पांच एमवीए क्षमता का पावर सबस्टेशन स्वीकृत हुआ। जगह न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा कर डेढ़ बीघे जमीन खरीद कर पावर कारपोरेशन के नाम कर दी।


चार नवंबर 2015 से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इससे जनवरी 2017 से बिजली आपूर्ति शुरू करनी थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीणों को अबतक लाभ नहीं मिल सका है। सब स्टेशन के निर्माण के काम में लगी सिल्वर लाइन इलेक्ट्रिकल पुणे के प्रोजेक्ट मैनेजर बीएन शुक्ला ने कहा कि पांच एमवीए क्षमता का सब स्टेशन बनकर तैयार है। लेकिन इसमें मात्र ट्रांसफार्मर रखा जाना है। बजट के अभाव में ट्रांसफार्मर नहीं आ सका है। जैसे ही ट्रांसफार्मर आएगा आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पावर सब स्टेशन को सरीला के 132केवीए पावर हाउस से जोड़ा जाना है, जिसकी लाइन भी बनकर तैयार है। केवल ट्रांसफार्मर आने का इंतजार है। ग्रामीण सुनील व्यास, प्रधान प्रतिनिधि बाबू यादव, राजेंद्र सिंह, राजू, अंकित, धीरज चौरसिया, पवन व्यास आदि ने इसे जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें