फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े दंपति को मिलाया

Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
hamirpur
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र में आए दंप‌‌ति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र में जहां एक दंपति ने फिर से साथ रहने पर सहमति जताई वहीं अन्य मामलो में प्रतिवादी के उपस्थिति न होने पर अगली तारीख में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



रविवार को महिला थाने में परामर्श केंद्र में सुमेरपुर निवासी गुड़िया पुत्री कल्लू ने पति रामलखन के साथ एक बार फिर से नए सिरे से जीवन की शुरुआत के लिए एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। अमन शहीद निवासी साबरा का राठ निवासी हुसैन के बीच सहमति न बन पाने पर मामला अदालत में निपटाना जाएगा। मौदहा कोतवाली निवासी रजनी पुत्री रामदास व उसके पति अमित कुमार पुत्र चंद्रपाल को अगली तिथि पर उपस्थिति होने के निर्देश दिए।


चौथा मामला बांदा जनपद के  बल्लान निवासी रेनू पत्नी प्रताप सिंह के गुजरात में होने पर दूरभाष पर वार्ता होने के बाद अगली तारीख में उपस्थित होने के निर्देश दिए। वहीं सुरौली बुजुर्ग निवासी रेनू के मामले में अदालत के निर्णय को अंतिम निर्णय मान्य करने पर उसे छोड़ दिया गया। अन्य तीन मामलों में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अंतिम मौका दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महिला थाना संगीता सिंह, कुमारी दिनेश, दीप्ती यादव सहित बड़ी संख्या में वादी व प्रतिवादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें