फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का अंधाधुंध दोहन ठीक नहीं

Thu, 21 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
भूगर्भ जल संचयन की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भूजल संचय गोष्ठी में कहा कि वृक्षों के कटान और गेहूं व धान की फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए पानी का अधिक मात्रा में दोहन किया जा रहा है। जिससे भूगर्भ जलस्तर में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी बिना सोचे समझें वृक्षों को काटना शुरूकर देते हैं। कहा कि चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के  बाद से किसानों ने गेहूं धान की फसल का अच्छा उत्पादन लेने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पानी का दोहन सिंचाई में करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण जलस्तर में गिरावट आई है।

जल संचयन के प्रति मुख्यमंत्री भी गंभीर हैं इसीलिए उन्होंने खेत तालाब योजना की शुरुआत की है। जल वायु परिवर्तन व पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिले में आठ बडे़ तालाबों को डेढ़ मीटर गहरा कराने के साथ तालाब की सफाई आदि का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने नागरिकों से कहा कि तालाब ऐसी जगह बनाएं जिनमें वर्षा का पानी भर सके। नागरिकों की जिम्मेदारी है कि तालाबों व पोखरों में कूडा करकट न डाला जाए। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि गांवों में जहां पर तालाब व चेकडैम बन रहे हैं। उन गांवों में खुली बैठक कर प्रधान व ग्रामीणों की राय लें।

सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि सभी लोगों को पानी के संचयन पर जोर दिया जाना चाहिए। कहा कि नदियों में 10 किमी दूरी पर एक चेकडैम बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई विजयशंकर ने कहा कि जून में जल संचय सप्ताह मनाया जाता रहा है।

इस बार 16 जुलाई से 22 जुलाई तक जल संचय दिवस मनाया जा रहा है। बताया कि शासन ने 11 तालाब बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है। डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने विद्यालयों में रेनवाटर चार्जिंग लगाने की बात कही। इस दौरान जल संस्थान के एसएन त्रिवेदी, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, सहायक अभियंता जीवी आर्या, जेई सूर्यनाथ, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें