फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: माइनर में पानी नहीं, खेतों की पलेवा पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। क्षेत्र के भैंसापाली माइनर में पानी न आने से खेतों का पलेवा नहीं हो पा रही है। मजबूरी में किसान निजी नलकूपों से पैसा खर्च कर पलेवा करा रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं व अन्य फसलों की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को पलेवा के लिए पानी की आवश्यकता है। भैंसापाली माइनर में पानी नहीं आ रहा। क्षेत्र के कुशौली, डामर, जखेला, जल्ला, चकोठी, रिठारी, झलोखर, पतारा, भैंसापाली, बैजे सलामपुर सहित आसपास के गांवों के किसान सिंचाई के लिए माइनर पर निर्भर हैं। किसान राम रतन कुशवाहा, जखेला के शिवम सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की बोआई से पहले पलेवा जरूरी है। माइनर में पानी न आने से खेतों की तैयारी प्रभावित हो रही है। मजबूरी में किसान निजी नलकूपों से पानी खरीदकर पलेवा कर रहे हैं जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। बेतवा नहर प्रखंड हमीरपुर शाखा के अवर अभियंता संजय रजक ने बताया की 25 अक्तूबर से भैंसापाली माइनर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें