कानपुर के हमीरपुर स्थित राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बीमारी से वृद्ध की मौत होने पर शव को ले जाने के लिए सीएचसी का शव वाहन नहीं मिला। परिजन वृद्ध के शव को ई-रिक्शे में रख कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि शव के अस्पताल से बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।