फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द करा लें ई-केवाईसी नहीं अटक जाएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानों को अपने खाते की ई-केवाईसी करानी अनिवार्य कर दी गई है। ई-केवाईसी न कराने वाले किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। किसानों को पीएम किसान निधि पोर्टल या जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करानी होगी। इसके लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जिले में कुल दो लाख 22 हजार 72 किसान हैं। इसमें योजना के अंतर्गत एक लाख 86 हजार 67 किसान पंजीकृत हैं। इनमें एक लाख 43 हजार 710 लघु सीमांत कृषक शामिल हैं। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवाईसी नाम से पोर्टल है। इस योजना के लाभार्थी किसानों को अपने खाते का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
इस तरह करें अपडेट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को पीएम किसान निधि पोर्टल अपलोड करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनना होगा। इस पर संबंधित किसान का आधार नंबर मांगा जाएगा। इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर चार अंक का ओटीपी आएगा। पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जाएगा। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होगी। किसानों को अपने खाते से आधार को लिंक कराने के बाद नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर भी पंजीकृत कराना होगा।
विज्ञापन

लाभार्थियों को अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर खातों में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 186067 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। अभी चार हजार किसानों ने ई केवाईसी कराया है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन

-हरीशंकर भार्गव, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें