राठ। राजकीय हाईस्कूल बिलगांव में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम फाॅर गर्ल्स के तहत कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. के.सी. राजपूत ने कहा कि बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा में चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर हैं।
विशिष्ट अतिथि जिला नोडल कॅरिअर गाइडेंस डॉ. निवेदिता सिंह ने छात्रों को पंख पोर्टल, पंख डायरी, कॅरिअर कार्ड, सी.आई.आई टेस्ट, व तमन्ना टेस्ट व कॅरिअर का चुनाव कैसे करें। पायल राजपूत ने कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता बस मन में जुनून होना चाहिए। भूपेंद्र कुमार ने छात्रों को रोजगार के प्रति सजग किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि कॅरिअर चुनने के लिए छात्रों में दृढ इच्छा शक्ति का होना अति आवश्यक है। कॅरिअर नोडल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पंख पोर्टल की विस्तार से जानकारी दी। मेले में जयप्रकाश राजपूत, अरविंद दीक्षित, अरुण दीक्षित, विमलेश कुमारी मौजूद रही।