राठ। बिहर गांव के स्व. श्री कालीचरन टी 10 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नियान व अकौना टीमों के बीच मुकाबला हुआ। नियान ने अकौना को 14 रनों से हरा दिया।
अकौना टीम के कप्तान टिंकू ने टॉस जीतकर नियान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नियान टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 86 रन बनाए। जिसमें विपिन के 28 व भूपेंद्र के 17 रनों का योगदान रहा। अकौना के अस्सू ने 3 व अंशुल ने 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी अकौना की टीम 72 रनों पर ही सिमट गई। पुष्पेंद्र के सर्वाधिक 13 रन भी टीम को जीत दिलाने में काम नहीं आए। नियान ने 14 रनों से मैच जीत लिया। नियान के भूपेंद्र ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर प्रीतम, भरत, कमेंट्रेटर धीरू व शैलेंद्र, स्कोरर रामाधीन रहे।