फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन महाविद्यालयों में कुल तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ी

Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को बीए प्रथम एवं पंचम सेमेस्टर के कला व भूगोल विषयों की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। क्षेत्र के तीन महाविद्यालयों में कुल तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड के ग्राम गहरौली में स्थित स्वर्गीय पूर्णराम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सुबह की पाली में बीए पंचम सेमेस्टर की ड्राइंग एंड पेंटिंग (कला) परीक्षा में तीनों पंजीकृत छात्र उपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर भूगोल विषय की परीक्षा में 27 पंजीकृत परीक्षार्थी सभी मौजूद रहे।
उधर, हीरानंद पीजी कालेज बिवांर के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह की पाली में बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में पांचों छात्राएं उपस्थित रहीं। शाम की पाली में आयोजित बीए प्रथम सेमेस्टर भूगोल परीक्षा के लिए 41 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से तीन ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

स्वर्गीय बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के प्राचार्य डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह की पाली में बीए पंचम सेमेस्टर चित्रकला परीक्षा में दो छात्राओं ने भाग लिया। शाम की पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर भूगोल परीक्षा के लिए 64 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से एक ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें