हमीरपुर। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) टीम हमीरपुर जिला के सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के बाद बुधवार को शिमला रवाना हो गई है। एनएचएम टीम वीरवार को शिमला में प्रदेश सरकार के साथ रिपोर्ट सांझा करेगी। टीम अस्पतालों के औचक निरीक्षण के लिए पहली नवंबर को हमीरपुर पहुंची थी। टीम ने नेशनल हेल्थ मिशन के खजाने से अस्पतालों को मिली सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार की है।
पहली नवंबर को टीम ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रेजेंटेशन ली। दो नवंबर से टीम ने जिला के सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पतालों में रोगियों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट ली। आखिरी दिन बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक जारी रहा।
इसकी रिपोर्ट आयूष मंत्रालय के डायरेक्टर फ्रेंकलिन की अध्यक्षता में तैयार की गई है। अस्पतालों की रिपोर्ट लेने के बाद शाम चार से पांच बजे तक टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को गाइड लाइंस दी। इसके बाद टीम शिमला के लिए रवाना हो गई है। उधर, एसएमओ डा. रमेश चौहान ने बताया कि टीम ने रिपोर्ट तैयार कर दी है। बुधवार को टीम शिमला के लिए रवाना हो गई है।