फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे आसपास के साइबर कैफे

Sun, 01 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट मशीनें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस वर्ष कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लगभग 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल हो इसके लिए अभी से तैयारी को शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति या संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए फोटोस्टेट मशीन या साइबर कैफे संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें