फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 30 हजार से अधिक बच्चों को दो गई पोलियो की खुराक

Sun, 14 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी-19 मौदहा में पोलियो की दवा पिलाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा/बिवांर। पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। अभियान के तहत क्षेत्र की सभी सीएचसी व पीएचसी में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं की तीन सदस्यीय टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो को दवा पिलाई।
विज्ञापन


मौदहा सीएचसी प्रभारी डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के 102 बूथों पर 306 लोगों की टीम ने पांच वर्ष तक के 30 हजार 302 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई है। वहीं, बिवांर पीएचसी क्षेत्र में 2,409 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सोमवार से घर-घर अभियान चलाकर 19 दिसंबर तक घर-घर टीमें जाकर दवा पिलाएंगी। 22 दिसंबर को भी बच्चों को दवा पिलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें