फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जलशक्ति राज्यमंत्री से विधायक बोले-हर घर तक नहीं पहुंचा जल

Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी व जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद को शिकायतों का सामना करना पड़ा। सदर विधायक ने पत्योरा गांव में पानी की समस्या बताई। कहा कि सरकारी संस्थाओं में पानी की एक बूंद नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

बछरौली, गोकुलडेरा, घुसियारी गांव में भी पानी संकट की बात सामने आई। अवर अभियंता इस पर कोई जवाब नहीं दे पाए। जब मंत्री ने अधिशासी अभियंता के बारे में पूछा तो पता चला कि वह आए ही नहीं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि जल जीवन मिशन परियोजना पत्योरा गांव से ही शुरू हुई है। यहीं पानी की आपूर्ति प्रभावित है। कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा। सरकारी अस्पताल, स्कूल और सचिवालय में आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

पत्योरा से गुढ़ा तक 90 किमी पानी की पाइप लाइन डाली गई है। इस दूरी की वजह से प्रेशर नहीं है। बछरौली, घुसियारी, गोकुलडेरा में भी पानी की समस्या ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है। इस दौरान अवर अभियंता शिवम त्रिपाठी विधायक के इन सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे पाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने जल्द सुधार के सख्त निर्देश दिए। कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ग्रेडिंग अच्छी है लेकिन सबसे अधिक भ्रष्टाचार के आरोप भी इसी विभाग में लगते हैं। लाइनमैन पैसा लेकर भाग जाता है। यह सेटिंग गेटिंग का खेल न खेलें। मंत्री ने इस बीच सेतु निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और कहा कि काम में इतनी सुस्ती ठीक नहीं।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार बाढ़ में हुए नुकसान पर किसानों को क्षतिपूर्ति की जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें