फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक ने सीएचसी में देखीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। विधायक मनीषा अनुरागी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरीला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिसर और अस्पताल के अंदर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विधायक ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक को अस्पताल के कुछ स्थानों पर कचरा पड़ा मिला। गंदगी के कारण बदबू आने और इमरजेंसी वार्ड के पास रखे डस्टबिन से भी गंदगी फैलने की बात सामने आई। इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं अरविंद राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें