फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरपकड़ के चलते पट्टाधारकों ने मौरंग खदानों से हटाईं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 30 जून से जिले की नदियों में संचालित मौरंग खदानों का संचालन बंद हो जाएगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश खदानों में चल रही पोकलैंड मशीनों को बंद कराने और ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। पट्टाधारकों ने कार्रवाई के खौफ के चलते खदानों से पोकलैंड मशीनें हटानी शुरू कर दी है। पत्योरा मौरंग खदान की पोकलैंड मशीनें व ट्रकों को रात के अंधेरे में कारोबारी ले गए।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को हुई छापामार कार्यवाही व डीएम अभिषेक प्रकाश के सख्त रुख के चलते खदानों में गरज रहीं पोकलैंड मशीनें हटाई जा रही हैं। यमुना नदी पर पत्योरा गांव से संचालित मौरंग खदान खंड संख्या 31/7 व 31/5 में खनन अधिकारी सनी कौशल व पुलिस ने छापा मारा। जिसमें करीब आधा दर्जन पोकलैंड मशीनों को पत्योरा पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। पट्टाधारकों को पोकलैंड मशीनों से खनन न करने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि 30 जून तक चलने वाले खदानों के संचालन का काम मजदूरों के जरिए करें। अन्यथा सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।
इसी के बाद पत्योरा खदान का बाहरी रास्ता बंद होने पर ट्रक चालक गांव के अंदर से ओवरलोड भरे वाहन निकालने लगे। जिससे ग्रामीण भड़क गए और सैकड़ों ट्रकों को गांव के अंदर ही खड़ा करा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अंदर से ओवरलोड ट्रक गुजरने से पूरा रास्ता ध्वस्त हो चुका है। रात करीब एक बजे थाना पुलिस व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। इसी प्रकार बेरी खदान, बड़ेरा खालसा, चिकासी, टीकापुर सहित सभी खदानों में छापा मारकर पोकलैंड मशीनें बंद कराई गईं। थाना प्रभारी सुमेरपुर गिरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि खदानों से पोकलैंड मशीनों को बंद कराया गया है। पोकलैंड मशीनों से खनन न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें