फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 30 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
खलिहान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के खंडेह गांव में शनिवार को  दोपहर बाद खलिहान में आग  से एक ही परिवार के छह किसानों की गेहूं, मटर व चने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


खंडेह गांव निवासी छोटेलाल तिवारी व इनके परिवार के विनोद कुमार बड़े किसान हैं। इनके चक में नलकूप  लगा है। सूखे की चपेट में आए पूरे क्षेत्र में सिर्फ इन्हीं के खेतों में सिंचाई का साधन है।  गांव के छोटेलाल तिवारी, विनोद कुमार, अतुल कुमार, चंद्रप्रभा, सुदामा देवी, सरिता देवी अलग-अलग खेती करते हैं ।

फसल एक ही खलिहान में रखते हैं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे खलिहान में आग लग गई। इससे सारी फसल जल गई।  अग्निकांड से  किसानों को लाखों रुपये क ा नुक सान हुआ है। पीड़ित किसानों ने  उपजिलाधिकारी को दुखड़ा सुनाया। वहीं सिसोलर थाना क्षेत्र के भमई गांव निवासी बद्रीसिंह के मकान मे आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी  राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के  बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें