फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायनी विशेषज्ञ का केलांग तबादला, मरीज बेहाल

Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का तबादला कर दिया गया है। जिला अस्पताल से विशेषज्ञ के तबादले के कारण यहां आने वाली महिला मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ का तबादला कर केलांग भेज दिया गया है। शुक्रवार को संबंधित विशेषज्ञ को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर से रिलीव कर दिया गया। पहले से ही क्षेत्र से काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं आती थी, जिसे डॉक्टरों पर काम का अधिक बोझ पड़ता था, अब एक विशेषज्ञ के जाने से गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। इसमें से एक विशेषज्ञ अभी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भोरंज, सुजानपुर, बड़सर के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से महिला मरीज आती हैं। दो विशेषज्ञ होने के बावजूद यहां डॉक्टरों पर काम का अधिक बोझ था। बावजूद इसके एक विशेषज्ञ का तबादला कर दिया गया। डा. दिनेश शामा का क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर से केलांग तबादला किया गया है। अब गायनी वार्ड में मरीजों के उपचार का पूरा जिम्मा डा. मोनिका पर आ गया है। क्षेत्रीय अस्तपाल के गायनी वार्ड में रोजाना करीब डेढ़-दो सौ की ओपीडी होती है। एकमात्र गायनी विशेषज्ञ के लिए ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर अटेंड करना मुश्किल होगा।

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में जिला के साथ साथ पड़ोसी जिलों की गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आती है। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिला, जाहू और अवाहदेवी के साथ लगती मंडी जिला के कुछ गांवों की महिलाएं उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायनी विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर केलांग भेजा गया है। विशेषज्ञ को क्षेत्रीय अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है।
-डा. रमेश चौहान, एसएमओ क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें