भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के नजरपुर मौजे में लगे एक निजी नलकूप के पास लोहे के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश सचिव के ड्राइवर की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के निवासी सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव के यहां वीरेन्द्र उर्फ पप्पू (48) ड्राइवर था। वह गुरुवार को शाम करीब छह बजे कल्लू यादव के नलकूप में गया हुआ था। वही बिजली सप्लाई के लिए लगे लोहे के पोल पर करंट था, जिसकी चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मृतक अविवाहित था और कल्लू यादव के यहां बीते कई वर्षों से ड्राइवरी कर रहा था।