फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बढ़ी गलन से बाजार में छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
शहर के सुभाष बाजार में सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार सुबह हुई बारिश ने गलन फिर बढ़ा दी। बारिश होने से फसलें खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने से बाजार में कारोबार भी ठंडा रहा। बारिश और सर्दी के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को हल्की बारिश हुई थी लेकिन शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप भी निकली। शनिवार सुबह फिर बारिश छाए और रिमझिम बारिश शुरू को हो गई। करीब चार घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश होने से फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित दिखे। बाजार में ग्राहक कम होने से टमाटर दस रुपये सस्ते बिका।
सब्जी विक्रेता सोना ने बताया कि बूंदाबांदी के कारण बाजार में सन्नाटा है। दो बजे तक मात्र डेढ़ सौ रुपये की दुकानदारी हुई है। आलू विक्रेता नफीस ने बताया कि आलू के भाव दो रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं। किराना विक्रेता दिनेश कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने से दिन भर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

मटर की बुवाई करने वाले चिंतित
बारिश से शत प्रतिशत मटर की फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंची
गोहांड। बारिश होने से क्षेत्र के मटर की खेती करने वाले किसान ज्यादा परेशान दिखे। किसान राजनंदन, चंद्रभान सिंह ने बताया कि पिछले पखवारे हुई बारिश से उपज आधी हो गई है। अब अगर अधिक बारिश हुई तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। (संवाद)
शीतलहर से बुजुर्ग घरों में रहे कैद
मौदहा। मौसम का मिजाज बिगड़ने से बुजुर्ग घरों से नहीं निकले। क्षेत्र में शुक्रवार रात से रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। दिन में शीत लहर चलती रही। दिन चढ़ने के साथ लोग बाहर निकलने लगे। (संवाद)
कुरारा-बेरी मार्ग हो गया कीचड़
कुरारा। बारिश से कुरारा बेरी मार्ग कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। राम किशन प्रजापति, डॉ.बलवान सिंह गौर ने बताया कि गड्ढों में दो पहिया वाहन फिसल रहे थे। बेरी मार्ग तिराहे से लेकर जहाज बिल्डिंग तक ज्यादा दिक्कत हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें