फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. ललित अवस्थी बने उत्तराखंड एनआईटी के निदेशक

विज्ञापन
Pro. Lalit Awasthi becomes director of Uttarakhand NIT
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रो. ललित कुमार अवस्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड के नए निदेशक बने हैं। शिक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वह वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर के कार्यकारी निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वह एनआईटी जालंधर के निदेशक, अटल बिहारी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रिंसिपल और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में डीन अकादमिक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. अवस्थी मंडी जिला के सुंदरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय से अपनी बीटेक, आईआईटी दिल्ली से एमटेक और आईआईटी रुड़की से पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 33 वर्ष तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन

करीब ढाई माह पहले एनआईटी उत्तराखंड और एनआईटी हमीरपुर दोनों संस्थानों में निदेशक के पद के लिए एक साथ दिल्ली में इंटरव्यू हुए थे। इसी कड़ी में एनआईटी उत्तराखंड में निदेशक की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं, लेकिन एनआईटी हमीरपुर का निदेशक पद अभी तक खाली है। हालांकि, हमीरपुर में निदेशक पद के लिए वीएनआईटी नागपुर के प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
एनआईटी हमीरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई भर्ती में गड़बड़ी के चलते तत्कालीन निदेशक प्रो. विनोद कुमार यादव को मंत्रालय ने बर्खास्त किया था। इसके बाद से हमीरपुर में निदेशक का पद खाली चल रहा है। हालांकि, मंत्रालय ने इस पद पर कार्यकारी निदेशक के पद पर प्रो. ललित कुमार अवस्थी के आदेश जारी किए थे, लेकिन पिछले एक साल तक सेवाएं देने के बाद अब उनके आदेश एनआईटी उत्तराखंड के लिए हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें