फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया एरियर के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में सात वर्षों से एपीसी एरियर का भुगतान न किए जाने का कर्मचारियों ने मुद्दा उठाया। घोषणा की अगर समय रहते बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड कार्यालय में संघ की बैठक हुई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप बाल्मीकि ने एपीसी एरियर का भुगतान न किए जाने का मुद्दा उठाया। कहा उन्हें 2014 से एरियर नहीं दिया गया है। समय से वेतन का भुगतान न किए जाने और बगैर किसी सूचना के वेतन काटने जैसे मुद्दे भी उठे। कर्मचारियों ने कहा अगर उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया है तो वह मजबूर होकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
बैठक में मौजूद एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महामंत्री विक्टोरिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। राकेश कुमार, शारदा प्रसाद, देवेंद्र कुमार, रामहेत, छेदीलाल, गोविंद कुमार आदि पंचायतों में तैनात सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें