फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक में सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के जमुना प्रसाद धर्मशाला में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष मो. फरीद ने कस्बे के व्यापारियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में सुरक्षा, आएदिन के जाम, मुख्य मार्ग में सुलभ शौचालय का नहीं होना जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कहा नगर के व्यापारियों के साथ आएदिन लूट, मारपीट, चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अगर इसी तरह व्यापारियों के साथ घटनाएं होती रहीं तो उनका कारोबार कैसे सुरक्षित रहेगा। बैठक में संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया। इस दौरान मो. इरशाद राजू, धनीराम गुप्ता, नईम अहमद आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें