फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने मिलने पर खिल गए चेहरे

Mon, 18 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सोने चांदी के जेवर पहचानती अनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ कोतवाली पुलिस को गहनों से भरे मिले बैग का असली मालिक ले गया। बैग पाकर परिवारीजन खुशी से फूला नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन


जनपद झांसी के गरौठा थाने के मोती कटरा गांव निवासी नंदलाल पासवान ने बताया कि करीब 13 दिन पूर्व वह अपनी बहू अनीता को बाइक पर बैठाकर राठ आ रहा था। रास्ते में कुछेछा गांव के पास बैग गिर गया था। बैग इक ठोर गांव निवासी घनश्याम और विनोद को मिला था।

दोनों ने फंसने के डर से पहले बंटवारा नहीं किया लेकिन तीन दिन पूर्व जेवर बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसकी जानकारी पाकर शनिवार को पुलिस ने युवकों से बैग बरामद कर लिया। रविवार को अमर उजाला नेे खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


रविवार को मोती कटरा निवासी नंदलाल अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा और बैग में रखे जेवरों की पहचान बताई। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने पहचान सही होने पर बैग उसे सौंप दिया। वहीं नंदलाल की बहू अनीता ने जेवरात देखकर आधा सामान बदला होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कोतवाल ने तत्काल इकठोर गांव के घनश्याम को पकड़वा लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जेवरात बदलने की बात स्वीकार कर असली सामान वापस कर दिया। नंदलाल ने कोतवाली पुलिस की तारीफ करने के साथ खबर प्रकाशित करने पर अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें