फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा, 28 से बारिश के आसार

Mon, 28 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्वी हवाओं के चलने व बादलों के आने से दिन का पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि रात के पारे में एक डिग्री की गिरावट आई है। इससे गर्मी व उमस बढ़ी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हवा की रफ्तार और तेज होने के आसार जताए हैं। इससे तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर में भी तेज गति से हवा चलती रही। इससे धूप खिली होने के बाद भी तपिश कम रही। शाम होने के बाद वातावरण की गर्माहट और कम हो गई। पूर्वी हवा के चलते अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा भी एक डिग्री लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप निकलने से शनिवार को दिन का पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिन का पारा 40.10 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी हवा की गति में और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है। 28 अप्रैल से पांच मई के बीच बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
-
जिला अस्पताल पहुंचे 619 मरीज

- जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 619 लोगों ने पंजीयन कराया। इनमें 275 पुरुष, 241 महिला व 103 बच्चे शामिल रहे। पर्चा काउंटर में लंबी लाइन लगी रही। तीमारदार व मरीज धूप में लगकर पर्चा बनवाने में डटे रहे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि करीब 200 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 20 मरीज पेट दर्द व उल्टी दस्त से पीड़ित रहे। पांच गंभीर मरीजों को भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें