फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परस्पर तबादले के 420 आवेदन आए, पांचवीं बार बढ़ी पंजीयन तिथि

Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर पंजीयन तिथि पांचवीं बार बढ़ा दी गई है। अब 30 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे और दो मई को फाइल जमा होगी। ऐसे में आवेदन की संख्या बढ़ सकती है। सोमवार तक 420 आवेदकों ने पंजीयन कराया है। इनमें 265 शिक्षक जिले के भीतर दूसरे स्कूल जाना चाहते है। वहीं, 155 शिक्षकों ने दूसरे जिले जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के दौरान बेसिक शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन के साथ आवेदन मांगे गए है। पंजीयन तिथि चार बार पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। इस बार फिर पंजीयन तिथि बढ़ाई गई है। सबसे पहले पंजीयन तिथि 13 अप्रैल थी, इसे बढ़ाकर 17 फिर 20 फिर 23 और फिर 27 अप्रैल किया गया। अब इसे 30 अप्रैल कर दिया गया है। बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिले के भीतर परस्पर तबादले के लिए अब तक 265 और परस्पर तबादले के तहत दूसरे जनपद जाने के लिए 155 शिक्षकों ने आवेदन किए है। पंजीयन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें