फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो साल से अटका मौदहा डैम का पर्यटन विकास

Fri, 21 Nov 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 04- मुस्करा ब्लाक में ​स्थित मौदहा डैम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। दो सालों से मौदहा बांध का पर्यटन विकास अटका है। इसे अभी तक पर्यटन के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है। पर्यटन विभाग का कहना है कि सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने के कारण चार करोड़ से अधिक धनराशि वापस हो गई। अब डैम से हटकर राजस्व की जमीन देखी गई है। राजस्व विभाग से अनुमति मिलने पर दूसरा प्राक्कलन तैयार किया जाए।
विज्ञापन


जिले के मुस्करा क्षेत्र में बने मौदहा बांध को पर्यटन के लिए विकसित किए जाने के लिए वर्ष 2023 में पर्यटन विभाग ने चार करोड़ से अधिक की योजना का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा था। इसके तहत पार्क का सुंदरीकरण कराने के साथ लैंड स्केपिंग, फव्वारा व झोपड़ी निमार्ण, कैफेटेरिया, इंटरप्रेटेशन सेंटर, फ्लोटिंग जेटी, वाॅच टाॅवर सहित वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा होनी थी। संपर्क मार्ग, पैदल पुल बनाने के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जाना था। जून 2025 में परियोजना पूरी होनी थी, लेकिन समय बीत गया योजना धरातल पर ही नहीं उतर पाई। जिला पंचायत सदस्य करन सिंह दद्दू ने बताया कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। इसका विकास होने से सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी।
-

मौदहा बांध को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। इसके लिए उन्होंने कार्ययोजना भी तैयार की थी। लेकिन, डूब क्षेत्र होने के कारण उनके विभाग ने एनओसी नहीं दी थी। इससे कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन

- सर्वजीत वर्मा, सहायक अभियंता, मौदहा बांध

कोटवर्ष 2024-25 में शासन ने करीब चार करोड़ से अधिक धनराशि दी थी, लेकिन सिंचाई विभाग ने डूब क्षेत्र का बहाना कर एनओसी देने से इन्कार कर दिया था। इससे धनराशि लौट गई। अब डैम से 50 मीटर की दूरी पर राजस्व की जमीन देखी है। संबंधित एसडीएम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही फिर से नया प्राक्कलन तैयार कर डैम को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। - चंद्रगुप्त, जिला पर्यटन अधिकारी।

फोटो 20 एचएएमपी 04- मुस्करा ब्लाक में स्थित मौदहा डैम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें